मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। नैनीताल में आयोजित हुई 13 वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस व वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता में जनपद देहरादून की क्रिकेट टीम ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए ट्राफी पर कब्जा किया। विजेता टीम के सदस्यों ने पुलिस कार्यालय में पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिष्टाचार भेंट की गयी।
इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विजेता टीम के सदस्यों की प्रशंसा करते हुए उनके प्रतियोगिता के दौरान किये गये उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की तथा भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनांए दी। जनपद नैनीताल में 13 वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस व वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
प्रतियोगिता के दौरान जनपद देहरादून की टीम ने हैड कांस्टेबल मुकेश बंग्वाल की कप्तानी में पूरी प्रतियोगिता मे शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद ऊधमसिंह नगर, आईआरबी प्रथम वाहिनी, जनपद नैनीताल की टीमों को हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया गया। फाइनल मैच में जनपद देहरादून टीम का मुकाबला टूर्नामेंट की गत विजेता टीम 40 वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार से हुआ, जिसमें विजय हासिल कर देहरादून की टीम ने चल बैज्यन्ती ट्रॉफी पर कब्जा किया गया।
