मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
उत्तराखंड। पिरान कलियर
रिपोर्ट शाहनवाज खान
बॉलीवुड सिंगर शबाब साबरी ने दर्जन भर से अधिक फिल्मों में अपने सुरों और संगीत का जादू जगाने वाले शबाब साबरी ने गत रात्री हजरत मखदूम साबिर कलियरी की दरगाह पर चादर पेश की तथा विश्व और देश के लिए अमन सलामती की दुआ मांगी ।
शिमला समर फेस्टिवल से लौटते हुए फिल्म सिंगर शबाब साबरी ने शायर अफ़ज़ल मंगलोरी के साथ दरगाह साबिर पाक में हाजिरी के बाद कहा की बचपन से वह साबिर साबिर बाबा की दरगाह में अपने पिता स्वर्गीय इकबाल अफजाल साबरी के साथ निरंतर आते रहे हैं और यह इसी चौखट का आशीर्वाद है जो उन्हें बॉलीवुड में यह मुकाम मिला।
सिंगर शबाब साबरी ने कहा की सूफी संतों के द्वारा किसी एक धर्म के लिए नहीं होते बल्कि उनके दस्ताने से बिना धर्म और मजहब के भेद के सभी इंसान फ़ेज़ पाते हैं। यह मानवता प्रेम और आध्यात्मिक शांति का मरकज है। उन्होंने कहा कि मेरे बड़े भाई प्रसिद्ध फिल्म संगीतकार साजिद वाजिद भी जब भी इस क्षेत्र में अपना प्रोग्राम देने कार्यक्रम देने आते हैं तो वह भी हमेशा दरगाह साबिर पाक में जरूर हाजिर देते हैं ।
फिल्म गायक शबाब साबरी ने अपने बचपन के दिनों की याद करते हुए कहा की अंतर्राष्ट्रीय शायर अफजल मंगलोरी के संचालन में उर्स के अवसर पर जब बड़ी-बड़ी कव्वाली की महफिले सजती थी तो उनके पिता इकबाल अफजल साबरी कई कई हफ्तों तक यहां टेंट में निवास किया करते थे और यहां से रूहानी फैज हासिल करते थे।
सिंगर शबाब साबरी ने बहुत सी फिल्मों अपनी आवाज का जादू बिखेरा कुछ प्रमुख फिल्मे जैसे कि सिंह इस बिलिंग , दबंग,वेलकम टु,बोल वचन,एजेंट विनोद,प्रेम रतन धन पायो ,वीर ,जय हो,व बादशाहो आदि प्रमुख फिल्मों में गायक के रूप में अपनी पहचान दे चुके शबाब साबरी, पिरान कलियर शरीफ से गहरी आस्था रखते हैं उनके साथ सहारनपुर से आये एडवोकेट राव महबूब समाजसेवी औसाफ़ गुड्डू आदि ने बताया कि शबाब साबरी सहारनपुर के प्रमुख उद्योगपति अजय गुप्ता की दावत पर अनेक देशों में भी कार्यक्रम दे चुके हैं और कई बार सहारनपुर भी अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय शायर उर्स कार्यक्रम समिति के संयोजक अफ़ज़ल मंगलोरी ,उदय कुमार मुसव्विर ,विकास वशिष्ठ ,बिट्टन त्यागी, इमरान देशभक्त ,शायर अफ़रोज़ टांडवी ,स्लमाम फ़रीदी, तौसीफ़ अहमद आदि मौजूद रहे।
