भगवानपुर में दिनदहाड़े खूनी वारदात: 28 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

भगवानपुर में दिनदहाड़े खूनी वारदात: 28 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या, रिश्तेदारी और रंजिश के एंगल पर जांच

रिपोर्ट शाहनवाज खान 

रुड़की/भगवानपुर। हरिद्वार जनपद के भगवानपुर थाना क्षेत्र के हाल्लूमजरा चौक पर शनिवार को दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्राम निवादा निवासी मुफीद (28 वर्ष), पुत्र मतलूब की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, मुफीद बाइक से सामान लेने के लिए हाल्लूमजरा चौक पहुंचे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन्हें रोक लिया और धारदार चाकू से पेट पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल मुफीद को तत्काल रुड़की के आरोग्यम अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें देहरादून रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।

रिश्तेदारी और पुरानी रंजिश की जांच

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना में शामिल आरोपी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह भी चर्चा है कि आरोपियों का मृतक से रिश्तेदारी का संबंध है। पुलिस रिश्तेदारी, पुरानी रंजिश और अन्य सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखकर गहन जांच कर रही है।

पुलिस की कार्रवाई जारी

घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस का बयान

सीओ रुड़की सुमित पांडे ने बताया,

“युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया था, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

18 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *