मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून।
मंगलवार को देहरादून स्थित भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के प्रदेश कार्यालय में युवा प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड अंकित चौहान की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
इस दौरान युवा प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को भाकियू की टोपी पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें संगठन के पहचान पत्र सौंपकर पदभार ग्रहण कराया।
नई कार्यकारिणी में मोहित धीमान को नगर सचिव तथा हिमांशु, अक्षय कुमार और हरीश चंद को सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस मौके पर अंकित चौहान ने कहा कि संगठन किसानों के हितों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रहा है और नए साथियों के जुड़ने से संगठन और मजबूत होगा। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
