मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
रुड़की। शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल सोलानी पुल पर मंगलवार को ट्रैक्टर और हुंडई कार के आमने-सामने फंस जाने से भीषण जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुल की संकरी सड़क पर दोनों वाहनों के बीच रास्ता अवरुद्ध हो गया, जिससे पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और यातायात घंटों तक प्रभावित रहा।
तेज धूप और उमस के बीच जाम में फंसे वाहन चालकों, स्कूली बच्चों, राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोगों को मजबूरन पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा, जबकि एंबुलेंस सहित अन्य आवश्यक वाहन भी जाम के कारण धीमी रफ्तार से गुजर सके।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर के पिछले टायर की चपेट में आने से हुंडई कार का दाहिना हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार स्वामी ने वाहन को करीब 20 हजार रुपये का नुकसान होने की जानकारी दी है।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय नागरिकों और अन्य वाहन चालकों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों को पुल से हटाया गया। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका और लोगों ने राहत की सांस ली।
गनीमत रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने सोलानी पुल पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने की मांग भी उठाई है।

