देहरादून में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की बैठक संपन्न, ठाकुर शेर सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन, देहरादून की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को कोषागार कार्यालय स्थित पेंशनर्स सभागार में आयोजित की गई। बैठक में गोल्डन कार्ड से जुड़ी समस्याओं और पेंशनर्स को मिलने वाली कैशलेस चिकित्सा सुविधा पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, 30 जून और 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों को भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश की तर्ज पर वर्ष 2006 से एक नोशनल वेतन वृद्धि का लाभ दिए जाने की मांग शासन से की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ओमवीर सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व कोषाधिकारी जयपाल सिंह तथा सभा अध्यक्ष पीसी सैनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश जोशी ने किया।

बैठक के दूसरे सत्र में संगठन के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। इसमें ठाकुर शेर सिंह (थापली) को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा विजेंद्र कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आरपी सिंह को संरक्षक, दीपचंद शर्मा को महामंत्री, अनिल कुमार पनौली को कोषाध्यक्ष, प्रेम दत्त को संप्रेक्षक, महेंद्र सिंह तोमर को प्रवक्ता, पीसी खंतवाल को मुख्य सलाहकार तथा आर.एस. नौटियाल एडवोकेट को कानूनी सलाहकार चुना गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ठाकुर शेर सिंह ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में लगभग 35 हजार पेंशनर्स हैं, जिन्हें एक मंच पर लाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई तथा वरिष्ठ सेवानिवृत्त साथी पीसी शर्मा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

440 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *