मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून।
चाय बागान सीलिंग भूमि घोटाला विकासनगर
विकासनगर में कथित चाय बागान सीलिंग भूमि घोटाले को लेकर प्रतिष्ठा सेवा समिति ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री आवास कार्यालय एवं जिलाधिकारी देहरादून को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग उठाई। ट्रस्ट ने आरोप लगाया कि सब रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर और तहसील के कुछ कर्मचारियों ने फर्जी एवं कूटरचित लेखपाल आख्या के आधार पर 41 अवैध विलेख दर्ज कराए। मामले में संलिप्त कर्मचारियों के निलंबन और विभागीय जांच की मांग की गई। इस दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष गिरीश चंद्र डालाकोटी समेत कई सदस्य मौजूद रहे।



प्रतिष्ठा सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा मुख्यमंत्री उत्तराखंड के आवास कार्यालय पर उपस्थित जन सेवा पटल अधिकारी मधुसुदन जोशी को एवं जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल को मिलकर सब रजिस्ट्रार विकासनगर प्रथम द्वितीय के द्वारा दर्ज किए गए।
चाय बागान सीलिंग भूमि के अवैध 41 विलेख पत्रों में संलिप्त सुनील कुमार रजिस्ट्रेशन क्लर्क, भावना भट्ट, अपूर्वा सिंह एवं अन्य कर्मचारियों तथा तहसील विकासनगर के लेखपाल आनंद तोमर, डिम्पल यादव, नरेंद्र सिंह, सुश्री किरन व अन्य संलिप्त कर्मचारियों द्वारा फर्जी व कुटरचित लेखपाल आख्या लगाकर न्यायालय से चाय बागान की सीलिंग भूमि को दर्ज कराने के चलते संलिप्त सभी के निलंबन एवं विभागीय कार्यवाही की मांग की ।
इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरीश चंद्र डालाकोटी, सुमित कुमार पूर्व एन सी सी कैडेट, भीम सिंह, तरुण इत्यादि यादि शामिल थे ।
