मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून।
विशेष बैठक 22/04/2026 धरने का 36वा दिन
आज देहरादून एकता विहार में पी0आर0डी0(प्रांतीय रक्षक दल )जवानों का धरना लगातार 36वें दिन भी जारी है। अपनी मांगों को लेकर डटे जवानों ने एक बैठक एकता विहार धरना स्थल पर प्रदेश संयोजक प्रमोद मंदरवाल के नेतृत्व में आहूत की गई। जिसका मुख्य उद्देश्य पीआरडी जवानों के दो सूत्रीय मांगों के संबंध में था।
इस बैठक में सभी जवानों ने सहमति जताई और यह निर्णय लिया कि आज तक सरकार द्वारा जवानों के हित मे कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जिससे कि यह जवान खामोश या नाराजगी जताये बैठे हैं। जिससे कि संयोजक द्वारा बैठक में निर्णय लिया गया है कि आगामी 28 अप्रैल 2026 को विधानसभा विशेष सत्र सरकार के द्वारा आहूत किया जा रहा है और पीआरडी जवान अपने मांगों को लेकर धरने पर है।
जवानों ने मन बनाया है कि 28 अप्रैल से पहले अगर पीआरडी जवानों की मांगों पर कोई ठोस कार्यवाई नहीं होती है तो पूरे प्रदेश भर का पीआरडी जवान अपनी मांगों के संबंध में 28 अप्रैल को विधानसभा सत्र का घेराव करेगा।
इस बैठक मैं जिलाध्यक्ष नवीन बिष्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी विनोद तोमर ,ब्लॉक सचिन अंकित तोमर, ब्लॉक कोषाध्यक्ष अनिल दत्त, सलाहकार सुशील कैंतुरा, चमन सिंह तोमर,संदीप, किशन सीताराम ,प्रीतम, पप्पू ,इमरान, राजकुमार ,राजेश रावत ,राहुल ,दीपा रावत, उजला रावत, लखपत,अभय, मुकेश चौहान ,आशीष नौटियाल आदि जवानों ने बैठक में संयोजक के द्वारा लिए गए निर्णय का समर्थन किया और कहा है कि आगामी 28 अप्रैल को आक्रोश महा रैली में सभी जनपदों के पीआरडी जवान महिला /पुरुष जवान देहरादून पहुंचकर आक्रोश महारैली को सफल बनाने में अपना सहयोग/ उपस्थिति दर्ज करने की कृपा करें।
