विश्व प्रसिद्ध पिरान कलियर दरगाह हज़रत साबिर पाक में नौचंदी जुमेरात पर उमड़ा अकीदतमंदों का जन सैलाब

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

पिरान कलियर

विश्व प्रसिद्ध दरगाह हज़रत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर कलियर में नौचंदी जुमेरात के मौके पर देश के विभिन्न राज्यों से आए हजारों जायरीनों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से देर रात तक दरगाह शरीफ में जियारत, चादरपोशी और दुआओं का सिलसिला जारी रहा। नौचंदी जुमेरात के कारण दरगाह परिसर और आसपास के इलाकों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

जायरीनों ने दरगाह हज़रत साबिर पाक की बारगाह में चादर और अकीदत के फूल पेश कर मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। दरगाह परिसर “हक़ साबिर, मौला साबिर” के नारों से गूंज उठा, जिससे पूरा माहौल रूहानी रंग में रंग गया।

भीड़ को देखते हुए पुलिस और दरगाह प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए। जायरीनों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर व्यवस्था की गई, जबकि स्वयंसेवक भी श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन में जुटे रहे।

नौचंदी जुमेरात पर पिरान कलियर में उमड़ने वाली यह आस्था की भीड़ दरगाह साबिर पाक के प्रति लोगों की गहरी श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है। देर रात तक जायरीनों का आना-जाना जारी रहा और दरगाह शरीफ का पूरा क्षेत्र रूहानी फिज़ा और अकीदत के रंग में सराबोर नजर आया।

24 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *