दिल्ली में बवालः सड़क पर नमाज पढ़ रहे लोगों को पुलिसकर्मी ने मारी लात, हुआ सस्पेंड

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

नई दिल्ली। उत्तरी जिले के इंद्रलोक इलाके में सड़क पर नमाज पढ़ रहे लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को असर की नमाज के दौरान दोपहर दो बजे इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के पास नमाजियों के साथ एक पुलिसकर्मी ने बदसलूकी की है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। घटना के बाद इंद्रलोक में विशेष समुदाय के लोगों ने हंगामा करते हुए सड़क को अवरुद्ध कर दिया। इसके अलावा लोगों ने उस पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिसने नमाजियों के साथ अभद्रता की थी। वहीं, कानून-व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

डीसीपी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद संज्ञान लिया गया है। मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि डीसीपी ने विरोध कर रहे लोगों से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स पर लिखा -नमाज पढ़ते हुए व्यक्ति को लात मारता हुआ ये दिल्ली पुलिस का जवान शायद इंसानियत के बुनियादी उसूल नहीं समझता, ये कौन सी नफरत है जो इस जवान के दिल में भरी है।दिल्ली पुलिस से अनुरोध है कि इस जवान के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कीजिए और इसकी सेवा समाप्त करिए।
228 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *