कैंट विधानसभा में जनता के बीच पहुंचे AAP नेता संजय क्षेत्री और शरद जैन, दीपावली की खुशियां बांट दिया भाईचारे का संदेश

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

आप कैंट विधानसभा में क्षेत्रीय जनता के बीच पहुंचे संजय क्षेत्री और प्रदेश कोषाध्यक्ष शरद जैन, धूमधाम से मनाया दीपावली का पर्व

जनता के साथ खुशियां बांटकर दिया आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश

देहरादून। दीपावली के पावन पर्व पर आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष ने कैंट विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय जनता के साथ दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय जनता के बीच पहुंचकर दीपावली की खुशियां साझा कीं और लोगों को मिठाई खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। संजय क्षेत्री ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर उम्मीद की जीत का प्रतीक है। ऐसे त्योहार समाज के सभी वर्गों को एकजुट करने और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देते हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी राजनीति को केवल चुनाव और सत्ता तक सीमित नहीं मानती, बल्कि जनता के सुख-दुख में सहभागी बनना और उनके बीच रहकर काम करना पार्टी की प्राथमिकता है। जनता के साथ त्योहार मनाने का उद्देश्य भी आपसी जुड़ाव और सामाजिक एकता को मजबूत करना है।

प्रदेश कोषाध्यक्ष शरद जैन ने भी क्षेत्रीय जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य, शांति पर्यावरण , स्वच्छता व देश की एकता अखंडता का दीप जलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी और सभी के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। पूरे कार्यक्रम में उत्सव और आपसी सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष डी एस कौटिल्य, सुधा पटवाल, शैलेश तिवारी, वीर सिंह, श्याम लाल नाथ, प्रकाश शर्मा जी, चन्द्र शेखर भट्ट सीमा कश्यप जीजी रेखा सिंह, अफसाना सुल्तान के साथ स्थानीय जनता शामिल हुई।

63 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *