मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
संसद में “नारी शक्ति”, जमीन पर बेटियों से दरिंदगी — चंपावत कांड ने बीजेपी का चेहरा बेनकाब किया : आम आदमी पार्टी उत्तराखंड
देहरादून।
आम आदमी पार्टी उत्तराखंड ने चंपावत में 16 वर्षीय किशोरी के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना को बेहद शर्मनाक, अमानवीय और उत्तराखंड की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल बताया है। पार्टी ने कहा कि इस मामले में भाजपा से जुड़े नेता का नाम सामने आना और उसके बाद भाजपा नेताओं की चुप्पी, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भाजपा की कथनी और करनी का अंतर उजागर करता है।
पार्टी ने कहा कि एक तरफ भाजपा संसद में “महिला शक्ति वंदन अधिनियम” और “नारी शक्ति” के नाम पर राजनीतिक प्रचार करती है, वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद अब चंपावत की यह घटना पूरे प्रदेश को झकझोर देने वाली है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा की महिला नेता और महिला मोर्चा, जो हर मुद्दे पर सड़क पर उतरने का दावा करते हैं, इस घटना पर मौन हैं।
आम आदमी पार्टी ने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्टों में भी उत्तराखंड में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की स्थिति चिंताजनक बताई गई है। हिमालयी राज्यों में महिला अपराध के मामलों में उत्तराखंड लगातार खराब स्थिति में पहुंच रहा है, लेकिन भाजपा सरकार सिर्फ विज्ञापन और छवि चमकाने में व्यस्त है।
पार्टी ने कहा कि महिलाओं का सम्मान सिर्फ आरक्षण बिल लाने या नारे लगाने से साबित नहीं होता। जब स्कूल जाने वाली बच्चियां भी सुरक्षित न हों, तब “बेटी बचाओ” जैसे नारे जनता के साथ मजाक बन जाते हैं। महिलाओं को भाषण नहीं, सुरक्षा और न्याय चाहिए।
आम आदमी पार्टी उत्तराखंड मांग करती है कि:
• चंपावत गैंगरेप के सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो।
• मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कर दोषियों को कठोर सजा दी जाए।
• पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित किया जाए।
• भाजपा स्पष्ट करे कि महिला सुरक्षा पर उसके नेता और महिला संगठन चुप क्यों हैं।
• उत्तराखंड में महिला सुरक्षा को लेकर विशेष कार्ययोजना लागू की जाए।
पार्टी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता अब महिलाओं के नाम पर हो रही राजनीति और वास्तविकता के बीच का फर्क समझ चुकी है। बेटियों की सुरक्षा पर समझौता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
