मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
हरिद्वार में 6 मई को, महिला सशक्तिकरण एंव बाल विकास परिसर रोशनाबाद में, महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में डॉ मनु शिवपुरी ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ , डीपीओ हरिद्वार अविनाश भदौरिया , खंड विकास अधिकारी रुड़की सुमन कुटियाल, वरिष्ठ पत्रकार शशि शर्मा , अधिवक्ता रश्मि उपाध्याय की उपस्थिति में महिला सुरक्षा एवं अस्मिता को सम्मान और अधिकार प्रदान करने हेतु कुछ अभिलेखों का अध्ययन किया गया साथ ही उनके क्रियान्वन हेतु महत्वपूर्ण चर्चा की गई ।
आज समाज की बिगड़ी मनोदशा को सुधारने, सही दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से तथा निरंतर भटकाव की सूचनाओं के चलते बच्चों के प्रति माता-पिता की भूमिका, स्कूल कॉलेज का वातावरण, कार्य स्थल पर महिलाओं को सुरक्षा इन सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा अगली मीटिंग के विषय निर्धारित किए गए।
बैठक में महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा, सशक्तिकरण, संवेदनशीलता और मौलिक अधिकारों की रक्षा पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
