प्रो. आर. एस. गोयल की जयंती पर सजा साहित्य का महाकुंभ, 17 समाजसेवी ‘स्मृति सम्मान’ से हुए सम्मानित

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

प्रो. आर. एस. गोयल की जयंती पर हर्षल फाउंडेशन ने आयोजित किया भव्य कवि सम्मेलन एवं “प्रो. आर. एस. गोयल स्मृति सम्मान” समारोह

देहरादून। हर्षल फाउंडेशन द्वारा संस्थापक स्वर्गीय प्रोफेसर आर. एस. गोयल की जयंती के अवसर पर रविवार को टाउन हॉल, देहरादून में शाम 4:30 बजे भव्य कवि सम्मेलन एवं “प्रो. आर. एस. गोयल स्मृति सम्मान” समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिकों, साहित्यकारों एवं समाजसेवियों ने सहभागिता कर प्रो. गोयल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री खजान दास, कार्यक्रम अध्यक्ष राज्य मंत्री विश्वास डाबर तथा हर्षल फाउंडेशन की ट्रस्टी सेक्रेटरी डॉ. रमा गोयल ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष विनोद उनियाल, भाजपा नेता अनिल गोयल, भाजपा नेता विशाल गुप्ता, डॉ. बी.के.एस. संजय, इन्द्रेश गोयल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन हर्षल फाउंडेशन के कार्यकारिणी सदस्य अंकुर गोयल ने किया। इस दौरान प्रो. आर. एस. गोयल को पुष्पांजलि एवं श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। राकेश ओबेरॉय, विपिन नागलिया सहित अनेक वक्ताओं ने प्रो. गोयल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जीवन एक खुली किताब की तरह था। वे सदैव निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करते रहे और उन्होंने सैकड़ों लोगों के जीवन एवं करियर को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका प्रेरणादायी व्यक्तित्व आज भी लोगों के लिए मार्गदर्शक बना हुआ है।

प्रो. गोयल की स्मृति को समर्पित कवि सम्मेलन में कांत श्री, मोनिका मंतशा, सतीश बंसल, कविता बिष्ट, महिमा श्री तथा डॉ. शैलेन्द्र कौशिक ने अपनी प्रभावशाली काव्य प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह के दौरान समाज में निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य करने वाले 17 विशिष्ट व्यक्तियों को “प्रो. आर. एस. गोयल स्मृति सम्मान” से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में डॉ. पल्लवी कौल, डॉ. कनिका कपूर, रेनू सकलानी, विकास मित्तल, सुमित गर्ग, लश्कर देव, मीना नेगी, अरुण सिंह, राजेश बर्थवाल, सुमित थपलियाल, नवीन सडाना, बीना शर्मा, अंकित रस्तोगी, ख्याति शर्मा, प्रिया गुलाटी, भारती सकलानी एवं वकील अहमद शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में हर्षल फाउंडेशन के कार्यकारी अध्यक्ष इन्द्रेश गोयल ने सभी अतिथियों, साहित्यकारों, सम्मानित विभूतियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रो. आर. एस. गोयल के सेवा, शिक्षा एवं समाजहित के आदर्शों को आगे बढ़ाना ही संस्था की सच्ची श्रद्धांजलि है।

64 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *