मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। उत्तरांचल एनक्लेव सेक्टर-1, हरीपुर नवादा में लंबे समय से रुके हुए शिविर लाइन के अधूरे कार्य को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों की बैठक आयोजित की गई। बताया गया कि करीब 30–35 परिवार लाइन से वंचित थे, क्योंकि लाइन कब्रिस्तान की ओर से प्रस्तावित थी।
बैठक में कॉलोनीवासियों के साथ मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। चर्चा के दौरान मुस्लिम समाज ने लाइन बिछाने के लिए अपनी सहमति जताते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द का परिचय दिया।
स्थानीय निवासी उम्मेद सिंह बिष्ट (विनोद) ने सभी पक्षों का आभार व्यक्त करते हुए इस सहमति का स्वागत किया और इसे क्षेत्र के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।
बैठक में उत्तराखंड सरकार के वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स, प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार सदस्य सुभाष भट्ट, जी.डी. सेमवाल, विनोद खंडूरी, जनकल्याण समिति अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, कन्हैया लाल नौटियाल, सत्येंद्र रावत (लीगल एडवाइजर), कुबेर सलाल, सचिव बिजेंद्र सिंह भंडारी, कोषाध्यक्ष दीपक रावत, उपाध्यक्ष अमित रावत, सुनीता जोशी, लीला नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मुस्लिम समाज की ओर से असगर अली, गुलफाम, इस्लाम, अरशद और शहबाद भी बैठक में शामिल हुए।
