मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून।
सेंट्रल एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट सिक्योरिटी इंडस्ट्रीज कैप्सी के उत्तराखंड चैप्टर की प्रथम वर्षगांठ पर आज गुरुवार को प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी सम्मेलन का आयोजन देहरादून के होटल एनजे पोर्टिको में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियोंं द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर चन्द्र बहादुर सिंह, (डिप्टी होम सेकेट्री), सुशील कुमार सिंह वरिष्ठ स्तंभकार एंव प्रशासनिक चिंतक, कैप्सी के चेयरमैन कुं विक्रम सिंह एवं महासचिव महेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में पूरी भव्यता के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में कैप्सी मध्य प्रदेश चैप्टर से योगेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह आयोजन सेंट्रल एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट सिक्योरिटी इंडस्ट्री कैप्सी उत्तराखंड चैप्टर द्वारा आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम में उत्तराखंड प्रदेश के निजी सुरक्षा एजेंसी के संचालकों, सुरक्षाकर्मियों एवं देशभर के विभिन्न राज्यों के सिक्योरिटी संचालक सम्मिलित हुए कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए सिक्योरिटी संचालकों और सुरक्षाकर्मियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शामिल हुए अतिथियों को मोमेंटो भी भेंट किए गए।
कार्यक्रम में कैप्सी उत्तराखंड चैप्टर के अध्यक्ष मेजर वी.एस. विष्ठ, ए.पी. सैनी उपाध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह खेरा उपाध्यक्ष, एन.एस. तोमर उपाध्यक्ष, , विशाल चौधरी महासचिव, गुलशन कुमार शर्मा उपसचिव, हरदीप सिंह कोषाध्यक्ष पूरी टीम के द्वारा सफल कार्यक्रम के लिए अतिथियों कैप्सी के चेयरमैन कुं विक्रम सिंह, महासचिव महेश शर्मा का आभार व्यक्त किया।
संचालक अपने गार्डों बेहतर ड्रेस कोड दें और पूर्ण रूप से प्रशिक्षित करें : कुं विक्रम सिंह
कैप्सी के चेयरमैन कुं विक्रम सिंह ने कार्यक्रम में निजी सुरक्षा एजेंसी के संचालकों को संबोधित करते हुए सबसे पहले कार्यक्रम की सराहना की और भव्य कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कैप्सी उत्तराखंड चैप्टर की पूरी टीम की प्रशंसा की और उत्तराखंड चैप्टर की प्रथम वर्षगांठ के पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बड़े ही हर्ष का विषय है कि आज उत्तराखंड में कैप्सी के चैप्टर को सफलतम एक आज एक वर्ष पूर्ण हुआ है। यहां हमारा संगठन बेहतर काम कर रहा है और आगे भविष्य में भी इसी तरह से संगठन को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहें।
सिंह ने आगे कहा कि ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए जिससे सिक्योरिटी इंडस्ट्री से जुड़े सुरक्षाकर्मियों को निजी सुरक्षा के क्षेत्र में नई-नई जानकारियां और संगठन को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन बहुत आवश्यक हैं।
सिंह ने आगे कहा कि अभी हाल में जो नया बीच कोड आया है उसके अनुसार सभी सिक्योरिटी संचालकों को 7 तारीख तक अपने गार्डों का भुगतान करना जरूरी हो गया है साथ ही उन्होंने कहा अगर कोई क्लाइंट पेमेंट नहीं देता है तो आपकी लायबिलिटी उतनी नहीं होगी हां अगर उसने पेमेंट दे दिया तो आपकी लायबिलिटी पूरी बनती है। उसमें लाखों रुपए की पेनल्टी है।
साथ ही उन्होंने कहा सिक्योरिटी संचालकों को अपडेट होना चाहिए कानून के हिसाब से अपने ड्रेसअप को लेकर भी जब भी क्लाइंट के पास जाएं अच्छी यूनिफार्म के साथ में जाएं एवं अपने गार्डों को भी पूर्ण रूप से प्रशिक्षित करें साथ-साथ उन्होंने कैप्सी के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी और संगठन के आगामी प्रोजेक्टों और वर्तमान में निजी सुरक्षा एजेंसी के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को भी प्रमुखता से बताया और यह जानकारी भी दी की कैप्सी संगठन पूरे देशभर में निजी सुरक्षा इंडस्ट्री के लिए किस तरीके से कानूनी प्रक्रियाओं में भी अहम भूमिका निभा रहा है।
संचालक अपडेट रहेंगे तो बिजनिस को और भी बढ़ावा मिलेगा: महेश शर्मा, महासचिव कैप्सी
कैप्सी के महासचिव महेश शर्मा जी ने कार्यक्रम में उपस्थित संचालकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम जिस क्षेत्र में काम कर रहे हैं यह बहुत ही गर्व का विषय है और अगर हम अपडेट रहेंगे तो हमें अपने बिजनेस को बढ़ाने में और भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने आगे कहा कि हम अपनी ईमानदारी से टैक्स भरें अपने ईमानदारी से सर्विसेज को दें साथ ही उन्होंने कैप्सी संगठन के निजी सुरक्षा के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान के बारे में भी विस्तार से संचालकों को बताया और कैप्सी की उपलब्धियां भी गिनाईं। शर्मा ने संगठन को आगे बढ़ाने और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया और उन्होंंने कैप्सी उत्तराखंड चैप्टर की वर्षगांठ पर सभी को शुभकामनाएं दीं।
चंद्र बहादुर सिंह, डिप्टी होम सेकेट्री
कैप्सी की वर्षगांठ के अवसर पर मंच से संचालकों को संबोधित करते हुए चंद्र बहादुर सिंह, डिप्टी होम सेकेट्री ने सभी को सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि प्रशासनिक प्रक्रिया में देरी होती है या पसारा प्रक्रिया में देरी होती है तो अगर हम लोग संगठित रहते हैं तो इन दिक्कतों के सामना जो भी आता है उसे हम निकल पाएंगे इसलिए संगठन में शक्ति है हमेशा संगठित होकर कार्य करें उन्होंने संगठन को बढ़ाने पर इसे मजबूत करने पर जोर दिया।
सुशील कुमार सिंह वरिष्ठ स्तंभकार एंव प्रशासनिक चिंतक
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुशील कुमार सिंह ने कहा कि कैप्सी के उत्तराखंड चैप्टर की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर सभी को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। सिक्योरिटी संचालकों को मोटिवेशनल स्पीकर की तरह उन्होंने समझाया कि जो क्षेत्र में सिक्योरिटी का काम कर रहे हैं उसमें मानसिक तनाव भी आता है मानसिक दिक्कतें भी आती है उसको कैसे दूर करें और अपने सिक्योरिटी सर्विसेस को कैसे बेहतर बना सकते हैं इस पर उन्होंने विस्तार से समझाया और सभी संचालकों का बेहतर मार्गदर्शन भी किया।
निजी सुरक्षा इंडस्ट्रीज में कैप्सी का बहुमूल्य योगदान है: योगेश शर्मा
कैप्सी मध्य प्रदेश चैप्टर से योगेश शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि निजी सुरक्षा इंडस्ट्रीज में कैप्सी संगठन का योगदान बहुमूल्य है कैप्सी के उत्तराखंड चैप्टर के सफल एक वर्ष पूर्ण होने पर पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं और कैप्सी के चेयरमैन कुं विक्रम सिंह और महासिचव का देवभूमि उत्तराखंड में पधारने और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
शर्मा ने कहा कि कैप्सी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुं विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में आज देश के हर राज्य में कैप्सी कार्य कर रहा है। कई बड़े राष्ट्रीय सेमीनार कैप्सी द्वारा देशभर में आयोजित किए गए हैं। कैप्सी द्वारा हर राज्य में प्रदेश स्तरीय चैप्टर बनाए गए हैं। चैप्टर के माध्यम से प्रदेश में चल रहीं निजी सुरक्षा एजेंसियों को जोडक़र संगठन तैयार करना एवं निजी सुरक्षा एजेंसी के संचालकों को जो परेशानियां आ रहीं हैं संगठन के माध्यम से उन्हें दूर करना है।
शर्मा ने आगे कहा कि उत्तराखंड चैप्टर कैप्सी के राष्ट्रीय नेतृत्व में कुं विक्रम सिंह एवं महेश शर्मा के कुशल मार्गदर्शन पिछले एक वर्ष में बेहतर कार्य कर रहा है और आगे भी इसी तरह से बेहतर कार्य करे और संगठन को आगे बढ़ाए।



