मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
हल्द्वानी छात्रा मामले को लेकर DAV कॉलेज में ABVP का पुतला दहन, सख्त कार्रवाई की मांग
देहरादून। हल्द्वानी में छात्रा के साथ हुई शर्मनाक घटना के विरोध में डीएवी पीजी कॉलेज में छात्र नेता एवं छात्रसंघ अध्यक्ष पद प्रत्याशी सौरभ सेमवाल के नेतृत्व में NSUI कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा पीड़िता को सुरक्षा और न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पीड़िता को जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, अभिषेक पासी, अतुल सक्सेना, नितिन नेगी, शौर्य सक्सेना सहित कई छात्र नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हल्द्वानी में छात्रा के साथ हुई शर्मनाक घटना के विरोध में डीएवी पीजी कॉलेज में छात्र नेता एवं छात्रसंघ अध्यक्ष पद प्रत्याशी सौरभ सेमवाल के नेतृत्व में NSUI कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का पुतला दहन किया।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा पीड़िता को सुरक्षा और न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पीड़िता को जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, अभिषेक पासी, अतुल सक्सेना, नितिन नेगी, शौर्य सक्सेना सहित कई छात्र नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आज डी॰ए॰वी पीजी कॉलेज में छात्र नेता सौरभ सेमवाल के नेतृत्व में हल्द्वानी में एक छात्रा के साथ हुई शर्मनाक घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का पुतला दहन किया गया।
हम इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। छात्र राजनीति का उद्देश्य छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना है, न कि उनका शोषण करना। जिस संगठन से जुड़े लोगों पर इस तरह के गंभीर आरोप लग रहे हैं, उस संगठन को अपनी जिम्मेदारी से भागना नहीं चाहिए, बल्कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सामने आना चाहिए।
हमारी प्रमुख मांगें:
1. इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।
2. दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए
3. पीड़िता को पूर्ण सुरक्षा और न्याय प्रदान किया जाए।
हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि बेटी की सुरक्षा से बड़ा कोई संगठन, कोई विचारधारा और कोई चुनाव नहीं है। यदि पीड़िता को शीघ्र न्याय नहीं मिला तो हमारा यह आंदोलन और भी व्यापक रूप से जारी रहेगा। पीड़िता के साथ पूरा छात्र समाज खड़ा है।
इस दौरान आज पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, राजपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक पासी, रायपुर विधानसभा अध्यक्ष अतुल सक्सेना, NSUI जिला उपाध्यक्ष नितिन नेगी, रायपुर विधानसभा उपाध्यक्ष शौर्य सक्सेना, NSUI कार्यकर्ता नितिन बिष्ट,अमन सेमवाल,मोहित जोशी,गौरव नौटियाल,सिद्धार्थ कोहली, छात्र नेता मयंक रावत,स्वयं रावत,दक्ष रावत, आर्यन भंडारी और कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
