मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून।
आज 30/4/2026 को भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून की प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें वर्ष 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक किये गये कार्यक्रमों एवं आय व्यय का ब्यौरा एवं प्रस्तुत किया गया एवं आगामी होने वाले कार्यक्रम वर्ष 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक के होने वाले कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
जिसमें20 रक्तदान शिविर, रेडक्रॉस दिवस,माक ड्रिल, एवं बाल दिवस, महिला दिवस, स्वास्थ्य जागरूकता, फर्स्ट एड ट्रेनिंग,कार्यक्रम इत्यादि प्रस्तुत किये गये इसके अतिरिक्त मसूरी स्थिति सेंट मेरी भवन की मरम्मत एवं पुताई पर होने वाला व्यय पर चर्चा हुई राहत सामग्री वितरित हुई उक्त सभी बिंदुओं पर चर्चा के उपरान्त ध्वनि मत से पारित किए गए।
बैठक में चेयरमैन डॉ एम एस अंसारी, सचिव कल्पना बिष्ट, कोषाध्यक्ष रीता गोयल, प्रबंधन समिति के सदस्य योगेश अग्रवाल, मोहन खत्री, अनिल वर्मा, पुष्पा भल्ला प्रेमलता वर्मा, जाहिद हुसैन, शिफा अत अली अंसारी, उपस्थित रहे।
