मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर, जीएमसी में 10वीं राष्ट्रीय होम्योपैथिक कॉन्फ्रेंस होमकॉन 2025 का आयोजन भव्य रूप से किया गया। इस सम्मेलन में देश-विदेश के नामचीन होम्योपैथिक विशेषज्ञों ने भाग लिया और विभिन्न जटिल बीमारियों पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।
देहरादून के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. शैलेन्द्र कौशिक ने सम्मेलन में क्योर केस ऑफ पायोजेनिक ग्रेनुलोमा बाई होम्योपैथी विषय पर अपना शोध पत्र पढ़ा, जिसे उपस्थित विशेषज्ञों ने सराहा। वहीं, डॉ. कौशिक और देहरादून की ही होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. सृष्टि पंवार को होम्योपैथिक एक्सीलेंसी अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार के एमएलसी श्री अनूप कुमार गुप्ता, राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या और डॉ. प्रशांत सिंह अटल द्वारा प्रदान किया गया। अवार्ड समारोह के दौरान चिकित्सकों के योगदान को चिकित्सा जगत के लिए प्रेरणादायक बताया गया।
कॉन्फ्रेंस का आयोजन हैनिमन एजुकेशन एंड डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा किया गया। सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. सिब्ली मज़हर, सचिव डॉ. आशीष वर्मा, डॉ. मोहित सत्संगी और डॉ. रोचक मिश्रा सहित कई प्रतिष्ठित आयोजक इस अवसर पर मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति की आधुनिक चिकित्सा में बढ़ती प्रासंगिकता और रोगों के समग्र उपचार पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने कहा कि शोध और नए आयामों के जरिए होम्योपैथी भविष्य में और मजबूत होगी।
सम्मेलन में भाग लेने वाले सभी चिकित्सकों ने एक स्वर में कहा कि इस तरह के राष्ट्रीय आयोजन से न केवल नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है, बल्कि चिकित्सा क्षेत्र में शोध और नवाचार को भी प्रोत्साहन मिलता है।
