हल्द्वानी में CSC सेंटरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 की जांच – 8 तत्काल बंद

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

हल्द्वानी/बनभूलपुरा। नैनीताल पुलिस ने मंगलवार को कॉमन सर्विस सेंटरों (CSC) पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर चली इस कार्रवाई में पुलिस ने 19 CSC सेंटरों की गहन जांच की।

जांच के दौरान कई केंद्रों पर गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। पुलिस ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए 8 CSC सेंटरों को बंद कर दिया। अधिकारियों के अनुसार इन सेंटरों पर नियमों का उल्लंघन और संदिग्ध गतिविधियां पाई गईं।

इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व एसपी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र ने किया, जबकि सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी और सीओ रामनगर सुमित पांडेय ने इसकी निगरानी की। थाना प्रभारी सुशील कुमार की देखरेख में पांच टीमें बनाई गईं, जिन्होंने अलग-अलग स्थानों पर सेंटरों की जांच की।

पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई सिर्फ शुरुआत है। आने वाले दिनों में अन्य CSC सेंटरों की भी जांच की जाएगी और जिन संचालकों पर गड़बड़ियों का आरोप सिद्ध होगा, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

प्रशासन ने साफ किया है कि आम जनता को डिजिटल सेवाओं के नाम पर ठगने या धोखा देने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। यह कदम लोगों को सुरक्षित और पारदर्शी सेवाएं दिलाने की दिशा में बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

206 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *