पार्टी और समाज सेवा के लिए अग्रणी पंक्ति में खड़े सिख समाज से भाजपा ने मुंह मोड़ा* *भाजपा ने सिख समाज के साथ किया धोखा :- रविंद्र सिंह आनंद*।

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून आज। वरिष्ठ समाजसेवी एवं राजनेता रविंद्र सिंह आनंद ने कल जारी हुई भाजपा संगठन के प्रदेश की सूची पर सवाल खड़े किए हैं।

 आनंद ने कहा कि सिख समाज जो की पार्टी हो चाहे समाज सेवा हमेशा अग्रणी पंक्ति में खड़े होकर सेवा भाव से कार्य करता है उन्होंने कहा कि हमने हर चुनाव में देखा कि किस प्रकार सिख समाज के लोगों ने तन, मन, धन से भारतीय जनता पार्टी की सेवा की परंतु यह दुख का विषय है कि जब उस समाज को कुछ देने का समय आया तो भाजपा ने आंखें फेर ली। उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा की भाजपा की नजरों में प्रदेश में सिख समाज में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जो प्रदेश लेवल की राजनीति कर सके?

 

 उन्होंने कहा इससे भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा सामने आता है उन्होंने कहा सिख समाज ने जिस प्रकार भाजपा की सेवा की है उसे पार्टी ने पूरी तरह से नजरअंदाज किया है उन्होंने बिना नाम लिए हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ऐसे सैकड़ो सिख हैं जो दिन रात पार्टी की सेवा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा देहरादून, उधम सिंह नगर को बसाने में सिखों की अहम भूमिका रही है और जब से सिख समाज का उदय हुआ है तब से लेकर अब तक सिखों ने हमेशा शहादते देकर देश की रक्षा की है उन्होंने कहा यह बहुत गंभीर विषय है और सिख बिरादरी को इस पर अपना आकलन आवश्यक रूप से करना चाहिए उन्होंने कहा कि वे जल्द ही एक बैठक बुलाकर पूरे समाज को एकत्रित कर इस विषय पर चर्चा करेंगे।

89 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *