पूनम पांडे ने बनाया मौत का तमाशा, पहले अचानक आई मौत की खबर, अब बोली ‘मैं जिंदा हूं

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

पूनम पांडे के कथित निधन की खबर ने हर किसी को शॉक कर दिया था। अब इस मौत की अफवाहों के ठीक दूसरे ही दिन पूनम पांडे खुद जिंदा और साक्षात रूप से सामने आ गईं हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर बताया है कि आखिर उन्होंने ये सारा खेल क्यों रचा।

पूनम ने अगले वीडियो में माफी मांगी है। उन्होंने कहा है कि इस स्टंट का मकसद सिर्फ लोगों में जागरुकता फैलाना था जिसपर हम ध्यान नहीं देते। हालांकि, सच ये है कि जब से पूनम पांडे की कथित मौत की खबर सामने आई थी तब से अधिकतर लोग इसे फेक बता रहे थे। अब पूनम के इस पोस्ट पर लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। काफी लोग उनके इस स्टंट को घटिया बता रहे हैं। एक ने कहा- पूनम यार, अब पब्लिक से खाओ गा*ली। एक अन्य यूजर ने कहा- ये बिल्कुल घटिया मार्केटिंग आइडिया था। एक और ने कहा- ये किसी चीज को प्रमोट करना का सबसे वाहियात तरीका था।

लोगों ने कहा है, ‘अगर पूनम पांडे को कैंसर जैसी बीमारी का उपयोग अपनी पब्लिसिटी स्टंट और अश्लील मजाक बनाने लिए सजा नहीं मिली तो कल जाकर इससे भी वाहियात चीजें देखने को मिल सकती हैं। भेड़िया आया-भेड़िया आया सी स्थिति हो जाएगी। लोग ऐसी बातों पर विश्वास करना छोड़ देंगे। इसीलिए इन्हें और उनकी पूरी पीआर टीम को सख्त सजा दी जानी चाहिए ताकि आगे कोई इस तरह भोंडा मजाक न करे।’ लोगों ने यहां तक कहा है कि ऐसा न हो लेकिन कल को सच में कुछ हुआ तो अब किसी को यकीन नहीं होगा।
183 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *