उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव बनी वरिष्ठ आईएएस राधा रतूड़ी, आदेश जारी

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून-: उत्तराखंड सरकार में सबसे वरिष्ठ आईएएस राधा रतूड़ी आज राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव बन गयी है। वह इस पद पर बैठने वाली राज्य की पहली महिला प्रशासनिक अधिकारी है। वह 1988 बैच की आईएएस अधिकारी है व इससे पूर्व अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के दायित्व का निर्वहन कर रही थी।

राज्य के वर्तमान मुख्य सचिव एसएस संधू का विस्तारित कार्यकाल आज बुधवार को समाप्त हो गया है,जिसके बाद राज्य में वरिष्ठता के आधार पर सबसे ऊपर राधा रतूड़ी के नाम पर कल मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के बाद राधा रतूड़ी को मुख्य सचिव नियुक्त किये जाने के फैसले पर मुहर लग गयी थी,जिसका आज बुधवार को आधिकारिक तौर घोषणा हो गयी है।

उत्तराखंड के सबसे बड़े पद पर पहुँचने वाली आईएएस राधा रतूड़ी ने अपने सफर की शुरुआत पत्रकारिता से करते हुए इडिंयन इंफॉर्मेशन सर्विस (आईआईएस) और इडिंयन पुलिस सर्विसेज के बाद इडिंयन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज तक पहुँचा है।आईएएस के पद पर चयन होने के बाद राधा रतूड़ी ने चार राज्यों में अपनी सेवाएं दी है।वर्ष 2000 में उत्तराखंड राज्य के गठन के बाद उन्होंने उत्तराखंड कैडर ले लिया जिसके बाद से वें राज्य में अपनी सेवाएं दे रही है।

आईएएस राधा रतूड़ी लड़कियों की शिक्षा व महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के प्रति बेहद संजीदा है।उनका लोकगीत के प्रति भी खास लगाव है।नवनियुक्त मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के पति आईपीएस अनिल रतूड़ी भी राज्य के पुलिस मुखिया रह चुके है।

180 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *