मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादूनः पेट्रोलियम पदार्थों के बाद शराब सरकारों के रेवेन्यू का सबसे बड़ा सोर्स होता है. फेस्टिवल और न्यू ईयर के मौके पर ये रेवेन्यू हजारों करोड़ तक पहुंच जाता है. हर शराब की बोतल बिकने पर सरकार को टैक्स जाता है. कई जगहों पर शराब की दुकानों पर जमकर ओवर रेटिंग होती है, ऐसे ही मामले की देहरादून में विश्व उपभोक्ता संगठन भारत के जिला उपाध्यक्ष सुमित कुमार ने खुलासा कर कार्यवाही कराई है।
दरअसल देहरादून में सहारनपुर रोड़ पर शराब की दुकान में ओवररेटिंग का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा करते हुए विश्व उपभोक्ता संगठन भारत के जिला उपाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि एक हाफ तथा बीयर पर ओवररेटिंग पाई गई हाफ 485 की जगह नगद 500 रुपए लिय गए तथा बीयर 180 पर 210 रुपए गूगल पे द्वारा लिए गए।
उन्होंने इसकी शिकायत आबकारी विभाग में की। शिकायत करने पर आबकारी अधिकारी द्वारा 02 बजे पहुंचने की बात कही और मौके पर खुद ना पहुंचकर अपने 2 कर्मचारी को लगभग 02:30 पर भेजा। जिन्होंने कार्यवाही अमल में लाई तथा पुलिस सहयोग भी मौके पर प्राप्त हुआ। मौके पर संजय त्यागी, अरुण कुमार इत्यादि मौजूद रहे।
बता दें कि ओवररेटिंग दंडनीय अपराध है। ओवररेटिंग पाए जाने पर आबकारी नीति के तहत 50 हजार का चालान करने के साथ दुकान के निरस्तीकरण तक का प्रावधान है।
