कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत दरों में वृद्धि को लेकर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

राज्य में बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस द्वारा राज्यपाल को एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया गया। महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में ज्ञापन देने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत दरों में विगत सात सालों में 45 प्रतिशत की वृद्धि को राज्य की जनता से खुली लूट बताया।

गोगी ने कहा कि पहले तो पिछले वर्ष एडिशनल सिक्योरिटी चार्ज के नाम पर लोगों को लूटा गया, बड़े लोगों को छोड़ कर आम उपभोक्ताओं के कनेक्शन बिजली विभाग ने काटे और अब डबल इंजन की सरकार ने ये तोहफा राज्य की जनता को दिया है। 2014 में भाजपा सरकार के आने के बाद लोगों की जरूरत की हर चीज चाहे वो गैस हो, पेट्रोल हो, बिजली हो, दालें और अन्य खाद्य पदार्थ हो भयानक महंगी हो चुकी है लेकिन उस अनुपात में लोगों की आय नहीं बढ़ी है।

गोगी ने कहा कि रिजर्व बैंक ने स्वयं कहा है कि भारत में शुद्ध घरेलू बचत दर 47 सालों के निम्नतम स्तर पर आ चुकी है। ऐसी परिस्थिति में विद्युत दरें बढ़ाने का निर्णय आम जनता पर सीधा अत्याचार है। माननीय राज्यपाल महोदय को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए। प्रतिनिधिमण्डल में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष पूरण सिंह रावत ,प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल , इलियास अंसारी ,वीरेंद्र पवार, अभिषेक तिवारी , लकी राणा आदि सम्मिलित थे।

260 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *