साहित्य संगम जन जागृति सामाजिक मंच देवबन्द द्वारा महिलाओं को किया गया सम्मानित

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

महिलाएं क़ुदरत की अनमोल भेंट।
महिला प्रेम,बलिदान और स्नेह की प्रतीक।।
तू बेटी है तो रहमत है-तू बहना है तो शफ़क़त है।
तू बीवी है तो चाहत है- तू मां है तो फिर जन्नत है।।

(देवबन्द)साहित्य संगम जन जागृति सामाजिक मंच देवबन्द द्वारा 8 मार्च-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रेलवे रोड स्थित अग्रणी शिक्षण संस्था मे सम्मान समारोह का आयोजन कर जीवन के महत्वपूर्ण क्षेत्रों मे अमूल्य सेवा प्रदान करने वाली महिलाओं का माल्यार्पण किया गया और प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सम्मान समारोह की अध्यक्षता कर रहीं डॉक्टर सुनीता प्रधानाचार्य लाला पूरन चंद सहानी इंटर कॉलेज ने कहा कि” महिला इस सृष्टि की सर्वश्रेष्ठ रचना है।उसने बेटी,बहन,बीवी और मां के रूप मे अपने अस्तित्व को स्वीकार कराया है।आज वो अपनी मेहनत,संघर्ष और साहस के बल पर विश्वस्तर पर अपनी उपस्तिथि हर क्षेत्र मे दर्ज करा रही है।उन्होंने समारोह मे महिलाओं से आह्वान किया कि समाज मे शिक्षित महिलाएं चुनोतियों का सामना करके इस स्थान तक पोहंची हैं।इस कारण शिक्षा, संस्कृति और कुशल व्यवहार को अपना आभूषण बनाएं।इस संघर्ष मे उनके परिवार और पति की भूमिका भी सराहनीय है।वर्तमान मे वो भी बधाई के पात्र हैं”।
मुख्य अतिथि एवं भाजपा नेत्री प्रियममवदा ने कहा कि समय बदल रहा है,समाज मे महिलाओं के प्रति नज़रिया बदला है अब वो चाँद पर जाने तक सक्षम हैं।जबकि एक समय उन्हें चाँद-सितारे लाकर देने का वादा किया जाता था।वो समय अब बदल गया है”।महिला चौकी इंचार्ज स्वाति बालियान ने कहा कि”वर्तमान सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए हैं।सरकार के इस प्रयास से महिला उत्पीड़न कम हुआ है।महिलाएं इंसाफ के लिए घर से बाहर आने का साहस कर रही हैं”।

इनके अलावा वरिष्ठ चिकित्सक कांता सिंह, बहन बी.के .पारुल सभासद  सुधा गांधी,अधियापिका  मधुलिका तंवर, आदिति वर्मा, सुमन,कवित्री मीरा चौरसिया, समाजसेवी शाज़िया ज़ीनत नाज़ ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि”महिलाओं को अपने सम्मान के लिए सदैव संघर्षशील रहना होगा,अपने मान-सम्मान के लिए बाधाएं पार करनी होंगी और घरेलू हिंसा के विरूद्ध मुखर होना होगा।कवि बलराज मलिक ने महिला प्रशंसा मे गीत प्रस्तुति दी।।
इस अवसर पर मंच सहित प्राथमिक शिक्षा मे अमूल्य सेवा प्रदान करने वाली अधियापिका पूजा चौधरी,शाईस्ता परवीन, कुमारी ज़ेबा और  रीना को भी सम्मानित किया गया।सफल मंच संचालन संस्था की संस्थापक/अध्यक्ष कवित्री  ममता वर्मा ने किया और समस्त उपस्थितजनों की गरिमापूर्ण उपस्थिति पर आभार व्यक्त किया।

सम्मान समारोह मे पारुल,प्रियंका,सुधा,सलोनी होरा,प्रीति,अन्नू ऋषि,आंशिक ऋषि,राखी शर्मा,राजकुमारी,रानी गम्भीर,कीर्ति गौतम,निधि वर्मा,दीपा,डॉली गोयल, राधा तोमर,चारु,राखी शर्मा, ममता उपाध्याय,रीता बत्रा और ज्योति वर्मा उपस्थित रहीं।

232 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *