मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का बरेली पहुंचने पर जोरदार इस्तकबाल किया गया एक दिन पहले कार्यक्रम जारी कर दिया था कार्यक्रम जारी होते ही उनके समर्थकों ने जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार जगह-जगह पर स्वागत किया और मिठाइयां बाटी जिला अध्यक्ष बनने के बाद लखनऊ से बरेली प्रथम आगमन पर उनका स्वागत कार्यक्रम फरीदपुर से ही शुरू हो गए थे। जैसे ही फरीदपुर शहर में उनका काफिला प्रवेश किया सैकड़ो लोगों ने फैज़ुद्दीन के नेतृत्व में फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। उसके बाद टोल प्लाजा फरीदपुर पर पहुचते ही चौधरी इमरान की टीम द्वारा स्वागत किया ।
इन्वर्टीस यूनिवर्सिटी पर यूथ के पूर्व अध्यक्ष फहीम हैदर द्वारा किया गया नरियावल पर हरीश ने अपने साथियों के साथ स्वागत किया ठिरिया मोड पर समाजवादी पार्टी के युवा नेता मोहसिनुद्दीन द्वारा स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया । काफिला आगे बढ़ता रहा था तभी सेटेलाइट पर प्रबुद्ध सभा के जिला अध्यक्ष अतुल पाराशरी और यूथ के प्रदेश सचिब आकाश यादव द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। फ्लोरा गार्डन आरिफ गद्दी और परीक्षित शर्मा की टीम द्वारा शानदार स्वागत किया गया ।
बैरियर नंबर 2 तिराहे पर अज्जू चौधरी द्वारा सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष एज़ाज़ अहमद का जोरदार स्वागत किया। आखिरी कार्यक्रम आकांक्षा एनक्लेव पर मिर्ज़ा नजाकत बेग,बाबू भाई,समीर,आलम,शाहिद मिर्ज़ा, द्वारा आखिरी स्वागत कार्यक्रम किया गया और उसके बाद जिलाध्यक्ष ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की एज़ाज़ अहमद से बात करने पर उन्होंने बताया कि उनके साथियों द्वारा जो प्यार मोहब्बत से बरेली आगमन पर उनका स्वागत इस्तकबाल किया गया वह उसके हमेशा आभारी रहेंगे और अपने सभी साथियों का धन्यवाद भी किया।
