मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
पलटन बाजार में चार पहिया वाहन लेकर पहुंचे लोग, नो-व्हीकल जोन के नियमों की अनदेखी!
देहरादून। शहर के व्यस्त पलटन बाजार में चार पहिया वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित है। बाजार को भीड़ और जाम से बचाने के लिए नो-व्हीकल जोन बनाया गया है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग चार पहिया वाहन लेकर बाजार के अंदर पहुंच रहे हैं। जबकि प्रशासन की ओर से निर्धारित नियमों के अनुसार, बाजार में वाहनों की एंट्री पर पाबंदी रहती है।
नियमों के तहत सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक चार पहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है। वहीं, सामान की लोडिंग और अनलोडिंग के लिए भी निर्धारित समय तय किया गया है। ऐसे में बाजार के अंदर कार लेकर पहुंचना नियमों के खिलाफ है। लोगों को अपने वाहन बाजार के बाहर निर्धारित पार्किंग में खड़े कर पैदल बाजार में प्रवेश करना चाहिए।
