मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
पिछले वर्ष के अनुसार बजरंग सेना द्वारा इस वर्ष भी दस हजार पेड़ों का वृक्षारोपण कर पूर्ण रूप से देखभाल संकल्प
रिपोर्ट सुरेश हनवंत सिंह बारवा
राजस्थान जयपुर
बजरंग सेना संस्थापक प.अशोक शर्मा ने बताया कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय गौरक्षा दल प्रभारी अशोक जांगू के द्वारा पिछले वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी वर्षाकाल के दौरान दस हजार पेड़ों का वृक्षारोपण कर देखभाल सहित संकल्प लिया है। जिसमें गोविंदगढ़ तातेरा मोड, खाटूश्याम के पास बजरंग सेना हरिओम गौशाला में 1000 पेड़ों का वृक्षारोपण कर दिया ओर आज रिंग्स गौशाला में 1000 पेड़ों का वृक्षारोपण किया गया है।
पिछले वर्ष जो दस हजार पेड़ों का वृक्षारोपण किया गया था और उनकी लगातार देखभाल से सभी पेड़ों की बहुत ही अच्छी स्थिति है। अशोक जांगू का 2030 तक 5 लाख पौधों का वृक्षारोपण देखभाल सहित का संकल्प है। प्रकृति और पर्यावरण के हित हेतु इस पुनीत कार्य के लिए बजरंग सेवा राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र यादव राष्ट्रीय महासचिव विजय शर्मा सहित राष्ट्रीय नेतृत्व की और से व सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों ने अशोक जांगू को गौसेवा ओर पर्यावरण के सराहनीय कार्य के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद प्रेषित किया।
