ऑपरेशन प्रहार का बड़ा एक्शन: पिरान कलियर में प्रतिबंधित गौमांस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

पिरान कलियर 

रिपोर्ट शाहनवाज खान 

हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पिरान कलियर क्षेत्र से कथित तौर पर 150 किलो गौमांस बरामद किया है। संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मौके से पशु कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और तराजू भी बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में गौकशी और अवैध पशु कटान के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 10 जुलाई को उत्तराखंड गौवंश संरक्षण स्क्वाड (गढ़वाल परिक्षेत्र) और कोतवाली पिरान कलियर पुलिस की संयुक्त टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम तेलियों वाली मस्जिद के निकट स्थित एक मीट की दुकान पर पहुंची, जहां दो व्यक्ति कथित रूप से मांस की काट-छांट करते मिले।

पुलिस का दावा है कि मौके से करीब 150 किलो गौमांस, एक कुल्हाड़ी, दो छुरियां, एक चापड़, कांटा-तराजू तथा सात बाट बरामद किए गए। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि यह मांस दुकान संचालक द्वारा लाया गया था और इसे कलियर क्षेत्र में बेचने की तैयारी की जा रही थी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध गोवंश संरक्षण अधिनियम की धारा 5/11 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफरोज (45 वर्ष) निवासी निकट तेलियों वाली मस्जिद, वार्ड-1, पिरान कलियर तथा कलीम (30 वर्ष) निवासी निकट कुरैशी वाली मस्जिद, वार्ड-1, पिरान कलियर के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई को उत्तराखंड गौवंश संरक्षण स्क्वाड और कोतवाली पिरान कलियर पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि जनपद में गौकशी और अवैध पशु कटान के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

40 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *