मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
कारगी ग्रांट में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप, ललित शर्मा समेत अन्य के खिलाफ तहरीर
देहरादून। पटेलनगर थाना क्षेत्र के कारगी ग्रांट बड़ी मस्जिद के पास 30 जून 2026 की शाम कथित विवाद को लेकर पुलिस को तहरीर दी गई है। तहरीर में ललित शर्मा, हर्ष, शारदा नाम की महिला, एक अन्य महिला और उनके साथियों पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
तहरीर के अनुसार, सभी लोग कारगी ग्रांट बड़ी मस्जिद के पास आए और वहां मौजूद लोगों को गालियां देने लगे। कुछ गणमान्य व्यक्तियों के साथ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है।
तहरीर में कहा गया है कि मौके पर आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल से क्षेत्र की शांति प्रभावित होने और अप्रिय घटना की आशंका बनी। आरोप है कि घटना के बाद कारगी क्षेत्र के लोग डरे हुए हैं।
इसके अलावा तहरीर में इमरान कुरैशी के पाकिस्तान से संबंध होने के आरोप की जांच कराने की मांग भी की गई है। तहरीर देने वाले ने कहा है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जाए।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने ललित शर्मा, हर्ष, शारदा, एक अन्य महिला और उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
