मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
उत्तराखंड।
आज पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दयाल बिष्ट ने उत्तराखंड बाल आयोग के सदस्य के रूप में आयोग के कार्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दयाल बिष्ट ने आज उत्तराखंड बाल आयोग के सदस्य के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते हुए उन्होंने बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा, उनके विकास और बाल हितों के संरक्षण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत बिष्ट ने कहा कि वे बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा, उनके सर्वांगीण विकास तथा बाल हितों के संरक्षण के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने राज्य के प्रत्येक बच्चे तक आयोग की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहुँचाने तथा बाल संरक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना, आयोग के सचिव बरनवाल, अनुसचिव एस. के. सिंह तथा आयोग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दयाल बिष्ट का स्वागत करते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, जीएमवीएन के निदेशक पारस गोयल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं शुभचिंतक भी उपस्थित रहे।
