6 नंबर चौक गोलीकांड के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, शराब की दुकान हटाने की उठाई मांग

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून। रायपुर विधानसभा क्षेत्र के 6 नंबर चौक स्थित शराब की दुकान के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के विरोध में शनिवार को स्थानीय नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी के माध्यम से जिला आबकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए शराब की दुकान को तत्काल हटाने, गोलीकांड के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शराब की दुकान खुलने के बाद से क्षेत्र में झगड़े, मारपीट और कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना ने स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। उनका आरोप है कि लंबे समय से शिकायतें किए जाने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

ज्ञापन में मांग की गई कि 6 नंबर चौक स्थित शराब की दुकान को जनहित में तत्काल वर्तमान स्थान से हटाया जाए, गोलीकांड में शामिल सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, क्षेत्र में स्थायी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी प्रशासनिक एवं पुलिस कार्रवाई की जाए।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य विनीत प्रसाद भट्ट (बंटू) के द्वारा मांग की गई है कि :-

– 6 नन्बर पुलिया स्थित शराब की दुकान को जनहित में तत्काल वर्तमान स्थान से हटाया जाए।

– गोलीकांड में शामिल सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

– क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ करने हेतु स्थायी एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

– भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक प्रशासनिक एवं पुलिस स्तर पर ठोस कदम उठाए जाएँ।

प्रदर्शन में विनीत प्रसाद भट्ट (बंटू), सदस्य, प्रदेश कांग्रेस कमेटी, उत्तराखंड सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

43 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *