मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
बैरागीवाला हिंसा में मुसलमानों को मारने, गाली देने, दंगा भड़काने जैसी धाराओं में ललित शर्मा पर देहरादून पुलिस ने किया मुक़दमा दर्ज।
बैरागीवाला क्षेत्र में हुई हिंसा की घटना के बाद देहरादून पुलिस ने ललित शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विकासनगर।
सहसपुर कोतवाली में हिंदू रक्षक दल के कार्यकर्ता ललित शर्मा के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, ललित शर्मा ने बैरागीवाला में भाजपा नेता विनोद कश्यप की हत्या के मामले में उपस्थित व्यक्तियों के समक्ष मुस्लिम समुदाय के खिलाफ अत्यंत उत्तेजक, भड़काऊ, सांप्रदायिक और अपमानजनक टिप्पणियां की थीं।
जानकारी के अनुसार 13 जून को सहसपुर क्षेत्र के ग्राम बैरागीवाला में सिंचाई के पानी को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हुआ, जिसमें हिन्दू पक्ष के भाजपा नेता विनोद कुमार की हत्या कर दी गई थी।
घटना के बाद 14 जून को बैरागीवाला में बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के लोग एकत्रित होकर अपना विरोध जता रहे थे। इस दौरान हिंदू रक्षक दल (एचआरडी) के कार्यकर्ता ललित शर्मा ने उपस्थित व्यक्तियों के समक्ष मुस्लिम समुदाय के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणियां की।
ऐसे बयान दो समुदायों के बीच तनाव, आपसी द्वेष और टकराव की भावना को बढ़ावा देने वाले प्रतीत होते हैं। ऐसे वक्तव्यों से सामाजिक सौहार्द और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।
