ऑपरेशन प्रहार के तहत पिरान कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

ऑपरेशन प्रहार के तहत पिरान कलियर पुलिस को सफलता, चोरी के मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार

पिरान कलियर

उत्तराखंड पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस ने चोरी और नकबजनी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी साहिब पुत्र अनीश (22) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2021 से मामला दर्ज था और न्यायालय में पेश न होने पर उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने एक फरार वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर वांछित अपराधियों, वारंटियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में पिरान कलियर पुलिस टीम ने चोरी और नकबजनी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी साहिब पुत्र अनीश (22 वर्ष) निवासी तेल्लीवाला थाना पिरान कलियर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ वाद संख्या 1701/2021 में धारा 457, 380 एवं 411 भादवि के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस के अनुसार उक्त मामले में न्यायालय द्वारा अभियुक्त को पेश होने के लिए कई बार आदेश जारी किए गए थे, लेकिन न्यायालय में उपस्थित न होने पर उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और सोमवार को उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह एवं कांस्टेबल सुनील सिंह शामिल रहे।

पिरान कलियर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

61 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *