सीएम धामी ने जिलाधिकारियों की बुलाई हाईलेवल मीटिंग, हालातों की ली जानकारी

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून: उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में हुई भारी बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. प्रदेश की स्थिति जानने को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक्शन में हैं. सीएम धामी बादल फटने की घटना से हुई नुकसान का स्थानीय निरीक्षण करने पहुंचे. उन्होंने आपदा विभाग से अधिकारियों से प्रदेश की स्थितियों की जानकारी भी ली. इस दौरान सीएम धामी ने आपदा प्रभावितों से मुलाकात भी की।

टिहरी जिले की घनसाली विधानसभा के अंतर्गत जखन्याली के नौताड़ में बीती रात 31 जुलाई को पहाड़ी से भारी मलबा आ गया. जिसमें सड़क किनारे एक छोटे होटल को अपनी चपेट में ले लिया. होटल के अंदर रह रहे तीन लोग मलबे में दब गए. जिसमें दो लोग भानु और उसकी पत्नी नीलम का शव को बरामद किया गया. विपिन को घायल अवस्था में मलबे से निकलकर पिलखी अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने घायल विपिन को हायर सेंटर के लिए रेफर किया. रास्तें विपिन की भी मौत हो गई. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल घटना का संज्ञान लिया. वे सुबह 10:30 बजे घनसाली के आपदाग्रस्त जखनयली नैताड़ पहुंचे. जहां उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की. जिलाधिकारी टिहरी मयूर दीक्षित व घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने भी मौके पर मोर्चा संभाला.

जिलाधिकारी टिहरी मयूर दिक्षित ने बताया राहत एवं बचाव कार्य रात से ही निरंतर जारी है. लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार क 10 साल पूर्व भी यहां पर ऐसी ही घटना घटित हुई थी. जिसके स्थाई समाधान के उपाय किये जाएगें. ऋषिकेश से ब्रिज मंगाने के दिए निर्देश सम्बंधित विभाग को दे दिये हैं. पुल 5-6 दिनों में बनकर तैयार हो जाएगा. पैदल मार्ग पर त्वरित गति से कार्य गतिमान है. भूगर्भीय सर्वेक्षण टीम को सर्वे करने के दिए निर्देश दे दिये हैं. प्रभावितों के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय जखन्याली में भोजन व्यवस्था के लिए किचन तैयार कर लिया गया है.

263 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *