अहमदाबाद के नवनिर्वाचित महापौर हितेश बारोट से मिले नेस्टोरिया ग्रुप के चेयरमैन शिव कुमार तोमर, दी शुभकामनाएं

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

अहमदाबाद, गुजरात। नेस्टोरिया ग्रुप के चेयरमैन शिव कुमार तोमर ने अहमदाबाद के नवनिर्वाचित महापौर हितेश कांतीलाल बारोट से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें महापौर पद की जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर तोमर ने कहा कि अहमदाबाद देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे शहरों में से एक है और उन्हें विश्वास है कि बारोट के नेतृत्व में शहर विकास, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आधारभूत संरचना एवं जनसेवा के क्षेत्रों में नई उपलब्धियाँ हासिल करेगा।

भेंट के दौरान दोनों के बीच अहमदाबाद के समग्र विकास, हरित एवं स्वच्छ शहर निर्माण, नागरिक सुविधाओं के विस्तार, निवेश, रोजगार सृजन तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। तोमर ने शहर को पर्यावरणीय रूप से और अधिक सशक्त बनाने के लिए निजी एवं सामाजिक क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने पर भी बल दिया।

महापौर हितेश कांतीलाल बारोट ने शुभकामनाओं के लिए तोमर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अहमदाबाद के सर्वांगीण विकास एवं नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी।

यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और दोनों पक्षों ने विकास, जनकल्याण तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सहयोगात्मक प्रयासों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

117 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *