मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
नीतू वाल्मीकि को अंबेडकर नगर मंडल प्रभारी नियुक्त किए जाने पर संयम कुमार ने दी शुभकामनाएँ
देहरादून।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के अंबेडकर नगर मंडल अध्यक्ष संयम कुमार ने अनुसूचित जाति मोर्चा की महानगर उपाध्यक्ष नीतू वाल्मीकि को अंबेडकर नगर मंडल प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
संयम कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन सदैव समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व देकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नीतू वाल्मीकि के अनुभव, सक्रियता एवं संगठनात्मक क्षमता का लाभ अंबेडकर नगर मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को मिलेगा तथा उनके मार्गदर्शन में अनुसूचित जाति मोर्चा और अधिक मजबूती के साथ जनसेवा एवं संगठन विस्तार के कार्यों को आगे बढ़ाएगा।
उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष होने के नाते वे स्वयं तथा अंबेडकर नगर मंडल की पूरी टीम प्रभारी के मार्गदर्शन में संगठन की रीति-नीति एवं “सेवा ही संगठन” के संकल्प को लेकर पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ कार्य करेगी।
अंत में संयम कुमार ने नीतू वाल्मीकि के सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अंबेडकर नगर मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा संगठनात्मक रूप से नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

