हरित हरिद्वार अभियान में जनसहभागिता का उत्साह, 15 हजार से अधिक पौधे रोपे गए

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

हरित हरिद्वार अभियान के तहत जनपद में व्यापक वृक्षारोपण, 15 हजार से अधिक पौधे रोपे गए

अखाड़ों, साधु-संतों, स्वयंसेवी संस्थाओं, आमजन व सभी सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी

हरिद्वार।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद हरिद्वार में ‘हरित हरिद्वार’ अभियान के तहत व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। हरित हरिद्वार कार्यक्रम की सफलता के लिए पूरे जनपद में यह अभियान नोडल अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र के समन्वय (कोऑर्डिनेशन) में संचालित किया गया, जिसमें समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

अभियान का शुभारंभ कुंभ मेलाधिकारी सोनिका द्वारा बोगनविलिया का पौधा रोपित कर किया गया, जबकि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रुद्राक्ष का पौधा लगाकर जनपदवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अभियान के अंतर्गत जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के किनारे, सरकारी परिसरों, विद्यालयों, अखाड़ों, आश्रमों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर वृक्षारोपण किया गया। विशेष रूप से अखाड़ों एवं आश्रमों में साधु-संतों ने अपने अनुयायियों के साथ पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण को आध्यात्मिक दायित्व के रूप में अपनाने का संदेश दिया।

इस अभियान के दौरान पूरे जनपद में 15 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों, आमजन तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। साथ ही समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए विभिन्न स्थलों पर पौधारोपण किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पौधारोपण के साथ-साथ उनकी सुरक्षा एवं देखभाल का संकल्प लिया। जनपद प्रशासन ने अपील की कि लगाए गए पौधों को संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है, जिससे हरिद्वार को एक स्वच्छ, सुंदर एवं हराभरा जनपद बनाया जा सके।

33 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *