पीसीपीएनडीटी टीम की कार्रवाई, जबरेड़ा के अल्ट्रासाउंड केंद्र की मशीन सील

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

हरिद्वार। पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत जिला एवं राज्य स्तरीय संयुक्त टीम ने मंगलौर और जबरेड़ा क्षेत्र के अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जबरेड़ा स्थित प्रज्ञा हॉस्पिटल एवं अल्ट्रासाउंड केंद्र में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।

जांच में अल्ट्रासाउंड फॉर्म-एफ, रजिस्टर एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों का सही रखरखाव नहीं पाया गया। साथ ही चिकित्सक का नाम प्रदर्शित नहीं था और गर्भवती महिलाओं के फॉर्म भी पूर्ण रूप से नहीं भरे जा रहे थे। अल्ट्रासाउंड के लिए चिकित्सकीय रेफरल संबंधी दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं मिले। संतोषजनक जवाब न मिलने पर टीम ने केंद्र में स्थापित अल्ट्रासाउंड मशीन को तत्काल सील कर दिया तथा अल्ट्रासाउंड सेवाएं स्थगित कर दीं।

संयुक्त टीम ने मंगलौर स्थित संतोष क्लिनिक का भी निरीक्षण किया। यहां कुछ अल्ट्रासाउंड बिना चिकित्सकीय रेफरल के किए जाने की बात सामने आई, जिसके चलते केंद्र को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया।

निरीक्षण दल में प्रदेश नोडल अधिकारी डॉ. जे.एस. बिष्ट, एडिशनल डायरेक्टर डॉ. उमा रावत, एसीएमओ डॉ. अनिल वर्मा, लीगल एडवाइजर अवधेश कुटियाल, डॉ. मनु शिवपुरी, रवि, दीपेश चंद प्रसाद, कनिका शर्मा एवं फरमूद अली शामिल रहे।

127 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *