मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून के प्रेमनगर इलाके में रविवार देर रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। श्यामपुर आदर्श विहार के पास स्थित चाय बागान में एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ। शव प्लास्टिक की बोरी में छिपा हुआ था, जिसे देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय निवासियों ने जैसे ही शव देखा, तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाने की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि युवती की हत्या कहीं और की गई और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को सुनसान चाय बागान में फेंका गया।
मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। आसपास के लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी आपराधिक गतिविधियां सामने आ चुकी हैं, लेकिन इस तरह का मामला पहली बार सामने आया है।
फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आस-पास के इलाकों में गुमशुदगी की रिपोर्ट्स की जांच कर रही है। साथ ही, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सकें।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा। इस सनसनीखेज घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत और बेचैनी फैला दी है।
