मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक में कुल 8 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिनमें महिला सशक्तिकरण, चिकित्सा शिक्षा और यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) नियमावली से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय शामिल हैं।
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग से जुड़े एक बड़े फैसले के तहत राज्य में संचालित मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को अब पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्र में अपग्रेड किया जाएगा। इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार की सहमति भी मिल चुकी है। इससे प्रदेशभर की हजारों महिलाओं और बच्चों को सीधा लाभ मिलेगा।
इसके अलावा, बैठक में चिकित्सा शिक्षा से संबंधित सुधारों और UCC नियमावली के कार्यान्वयन को लेकर भी अहम चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य राज्य में महिलाओं, बच्चों और समाज के सभी वर्गों के विकास को गति देना है।
