अंबाला के विशाल मेगा मार्ट में भीषण आग, धू-धू कर जला पूरा शॉपिंग मॉल

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

अंबाला में मंगलवार सुबह अचानक लगी आग ने शहर के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल विशाल मेगा मार्ट को राख में बदल दिया। शुरुआती चिंगारी थोड़े ही समय में विकराल रूप ले गई और देखते ही देखते पूरा मॉल आग की लपटों से घिर गया।

मॉल के सामने लगे बड़े शीशे तेज गर्मी से चटक कर नीचे गिरने लगे, जिससे आसपास खड़े लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस को मौके पर मौजूद भीड़ को दूर करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। कई जगह पुलिसकर्मी बैरिकेडिंग कर लोगों को सुरक्षित दूरी पर खड़ा करवा रहे हैं।

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उसे काबू में करने में घंटों लग गए। मॉल के अंदर मौजूद सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे धुआं उठता देखा गया और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आसपास के दुकानदार भी अपनी दुकानें खाली कर बाहर निकल आए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। गनीमत यह रही कि समय रहते मॉल खाली करवा लिया गया, जिससे किसी बड़ी जनहानि की खबर नहीं है।

71 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *