आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, मृतकों और नुकसान की सही जानकारी जुटाने व पीड़ितों के लिए आर्थिक राहत की मांग की

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने देहरादून और उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनके जानमाल की हानि के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। देहरादून जिले के सहस्रधारा के निकट मजाड़ा, शेरागांव और कालीगाड़ गांवों में जाकर प्रतिनिधि मंडल ने प्रभावित लोगों से उनकी कठिनाइयों और आपदा से हुए नुकसान की स्थिति जानी।

उत्तरकाशी जिले के धराली में हुई भीषण आपदा का भी प्रतिनिधि मंडल ने अध्ययन किया। स्थानीय लोगों और प्रभावित परिवारों के अनुसार धराली के आठ परिवारों ने अपने परिजनों को खो दिया, जिनकी आयु 3 वर्ष से 30 वर्ष के बीच थी। लगभग 37 परिवारों के घर, दुकानें और व्यवसाय पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। इसके अलावा, अनेक लोगों को घर-गृहस्थी, वाहन, खेती की जमीन, बाग-बगीचे और पशुधन सहित व्यापक नुकसान हुआ है।

घटना स्थल पर यह भी जानकारी मिली कि मलवे में दबे और लापता लोगों की संख्या का सही अनुमान अभी तक नहीं लगाया जा सका है। कई होटल, होमस्टे, रेस्टोरेंट और मकान भारी मलवे या बाढ़ में बहकर नदी में समा गए हैं, जिनमें स्थानीय निवासी, मजदूर, पर्यटक और यात्री भी शामिल हो सकते हैं। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग इस संख्या का अनुमान लगाने में अभी तक असमर्थ हैं।

आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि आपदाग्रस्त क्षेत्रों में मृतकों और लापता लोगों की सही जानकारी इकट्ठा की जाए और उसे सार्वजनिक किया जाए। पार्टी ने मृतक परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए, घर-व्यवसाय खोने वाले लोगों को दो-दो करोड़ रुपए और पशुधन, खेती और बाग-बगीचे के नुकसान के लिए पचास लाख रुपए की राहत देने की भी मांग की है।

पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धराली में राहत कार्य भी शुरू किए। मृतक युवक के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता दी गई और दैनिक/घरेलू उपयोग की वस्तुओं के साथ एक ट्रक राहत सामग्री आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुँचाई गई। इस राहत कार्य में श्री प्रेम सिंह, श्री श्याम बाबू पाण्डे, श्री श्याम लाल नाथ, श्री अशोक सेमवाल और श्री वीर सिंह शामिल थे।

प्रेस वार्ता में पार्टी प्रवक्ताओं ने बताया कि आम आदमी पार्टी अन्य प्रभावित जिलों जैसे हरसिल, स्यानाचट्टी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भी पीड़ितों की वास्तविक स्थिति का अध्ययन करके प्रदेश सरकार से हर व्यक्ति और परिवार के लिए यथाशीघ्र राहत और पुनर्वास सुनिश्चित करने की मांग करेगी।

231 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *