मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादूनः आज उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने शहरी विकास, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से उनके यमुना कालोनी स्थित शासकीय आवास में शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल व आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान दोनों के बीच देवभूमि की मातृशक्ति के हितों व अधिकारों को लेकर भी वार्ता की गई।
अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने इस शिष्टाचार भेंट के दौरान कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका अहम है जिसे नजरअंदाज नही किया जा सकता है, और आधुनिकता के युग मे बढ़ते शहरीकरण में महिलाओं की सुरक्षा सम्बन्धी टैक्नोलॉजी के उपयोग को शहरों में बढ़ाना होगा।
मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व राज्य सरकार प्रदेश की मातृशक्ति को सुदृढ करने व उनकी सुरक्षा के लिए स्मार्ट सिटी व अन्य विभागों के माध्यम से लगातार बेहतर से बेहतर कार्य कर रहे है।
भेंट के दौरान आयोग की अध्यक्ष ने मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल को राज्य महिला आयोग के कार्यों की स्मारिका भेंट की।
