उत्तरप्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह से कुसुम कंडवाल ने की मुलाकात

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादूनः उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने देहरादून के एक होटल में उत्तरप्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह से शिष्टाचार भेंट की।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एक निजी वैवाहिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए देहरादून पहुंची हुई थी। मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों के महिला आयोग की अध्यक्षों ने मातृशक्ति के हित मे किये जा रहे कार्यों पर चर्चा वार्ता करते हुए महिला सशक्तिकरण के लिये एक दूसरे के साथ विचारों का आदान प्रदान किया।

इस अवसर पर कुसुम कण्डवाल द्वारा राज्यों में महिला नीति व स्पा सेन्टर की गाइडलाइन को तैयार किए जाने के विषय एवं महिला अधिकारों की रक्षा के लिए समन्वय बनाते हुए दोनों राज्यों को साथ मिलकर काम करने की बात कही गई।

वहीं उत्तर प्रदेश आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग उनके प्रदेश में देवभूमि की माइग्रेटेड या विवाहित महिलाओं के अधिकारों की रक्षा एवं उनको किसी भी प्रकार का न्याय दिलाने के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

इस शिष्टाचार भेंट के दौरान आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह को उत्तराखण्ड की लोक कला ऐपण का चित्र व बाबा श्री बदरीनाथ जी के मंदिर की प्रतिमा भेंट की गयी।

154 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *