मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
मसूरी। गज्जी बैंड पर नगर पालिका मसूरी द्वारा करीब एक वर्ष पहले लाखों रुपये की लागत से यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया वेटिंग हॉल अब भी आम लोगों के लिए बंद पड़ा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वेटिंग हॉल का उपयोग यात्रियों के बजाय सड़क किनारे खिलौने और टेडी बेचने वाले लोग कर रहे हैं। दिन में यह दुकान के रूप में और रात में उनके ठहरने की जगह बना हुआ है।
वहीं, मसूरी में पर्यटन सीजन चरम पर होने और बारिश शुरू होने के बावजूद यात्री सड़क किनारे खड़े होकर बारिश रुकने का इंतजार करने को मजबूर हैं। इतना ही नहीं, वेटिंग हॉल के साथ बने शौचालय पर भी ताला लगा होने से विशेषकर महिला यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर यात्रियों की सुविधा के लिए बने इस वेटिंग हॉल को बंद रखने और अन्य लोगों के उपयोग की अनुमति किसने दी और इसके लिए जिम्मेदार कौन है।
दावा है कि वॉशरूम पर लगा ताला भी इन्हीं लोगों ने लगाया हुआ है और उसकी चाबी भी उनके पास ही रहती है। आरोप है कि शौचालय का उपयोग केवल वही लोग करते हैं, जबकि यात्रियों के लिए वॉशरूम बंद रखा गया है।
