देहरादून बार एसोसिएशन में प्रस्ताव: अधिवक्ताओं पर दर्ज FIR की पहले दी जाए सूचना

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून।

बार एसोसिएशन देहरादून के अधिवक्ता राकेश पाल ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव को पत्र भेजकर अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज होने वाली पुलिस रिपोर्ट के मामलों में पूर्व सूचना देने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, इसलिए उनकी गरिमा, स्वतंत्रता और सुरक्षा बनाए रखना जरूरी है।

प्रस्ताव में मांग की गई है कि यदि किसी अधिवक्ता के खिलाफ किसी थाने में एफआईआर या पुलिस रिपोर्ट दर्ज होती है तो इसकी सूचना तुरंत बार एसोसिएशन को दी जाए और गिरफ्तारी से पहले अध्यक्ष या सचिव को अवगत कराया जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर अधिवक्ता के विधिक अधिकारों की रक्षा के लिए उचित कदम उठाए जा सकें।

विषय: अधिवक्ताओं के विरुद्ध दर्ज होने वाली पुलिस रिपोर्ट के संबंध में बार एसोसिएशन को पूर्व सूचना दिए जाने हेतु प्रस्ताव।

अधिवक्ता न्याय व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं तथा वे न्यायालय और समाज के बीच सेतु का कार्य करते हैं। अधिवक्ताओं की गरिमा, स्वतंत्रता और सुरक्षा न्याय प्रणाली की निष्पक्षता के लिए अत्यंत आवश्यक है। कई बार विभिन्न परिस्थितियों में किसी अधिवक्ता के विरुद्ध पुलिस थाने में रिपोर्ट अथवा एफ.आई.आर. दर्ज हो जाती है, जिससे अधिवक्ता की प्रतिष्ठा तथा उनके पेशे पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

अतः अधिवक्ताओं के सम्मान, सुरक्षा एवं उनके विधिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बार एसोसिएशन देहरादून की आम सभा के समक्ष निम्नलिखित प्रस्ताव विचारार्थ प्रस्तुत किया जाता है—

प्रस्ताव:-

यदि किसी अधिवक्ता के विरुद्ध किसी भी थाने में कोई पुलिस रिपोर्ट अथवा एफ.आई.आर. दर्ज होती है, तो इसकी सूचना तत्काल बार एसोसिएशन देहरादून को दी जाए।
किसी भी अधिवक्ता की गिरफ्तारी से पूर्व संबंधित थाना बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष अथवा सचिव को सूचित करे।

बार एसोसिएशन के पदाधिकारी मामले की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक होने पर अधिवक्ता के विधिक अधिकारों की रक्षा हेतु उचित कदम उठा सकें।

इस संबंध में बार एसोसिएशन देहरादून द्वारा जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग को औपचारिक पत्र प्रेषित कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया जाए।
यह व्यवस्था अधिवक्ताओं की गरिमा की रक्षा करने तथा न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं विश्वास बनाए रखने में सहायक होगी।

अतः आपसे निवेदन है कि उपर्युक्त प्रस्ताव को बार एसोसिएशन की आम सभा में प्रस्तुत कर इस पर विचार कर पारित करने की कृपा करें।

54 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *