स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, 21 यूनिट ब्लड किया गया एकत्रित

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

जिला रेडक्रॉस शाखा देहरादून के द्वारा तस्मिया ऑल इंडिया एजुकेशनल सोशल वेलफेयर सोसाइटी इंदर रोड देहरादून में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रक्त कोष टीम महंत इंद्रेश हॉस्पिटल ब्लड बैंक देहरादून के द्वारा 21 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि विधायक विनोद चमोली उत्तराखंड के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी डॉ. एस. फारूख एवं जिला रेडक्रॉस देहरादून के चेयरमैन डॉ. एम. एस. अंसारी ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उपहार भी प्रदान किए गए।

मुख्य अतिथि विधायक विनोद चमोली ने अपनी-अपने वर्षों पुराने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार से शिविर में किया गया रक्तदान किसी असहाय की जान को बचा सकता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि एक बार उन्होंने भी किसी शिविर में रक्तदान किया था जो एक बच्चे के काम आया और मुझे अत्यधिक प्रसन्नता के साथ संतुष्टि भी प्राप्त हुई इसलिए रक्तदान शिविर लगाने का जो कार्य रेड क्रॉस के द्वारा किया जाता है। वह अत्यंत सराहनीय है इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह काम ही होगी। प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति डॉ एस फारूक ने सभी का ध्यान साइलेंट हार्ट अटैक की ओर आकर्षित करते हुए कहा कि यदि हम समय-समय पर रक्तदान करते रहते हैं तो इस खतरे से बचा जा सकता है उन्होंने सभी रक्तदाताओं एवं शिविर के आयोजन के लिए रेडक्रॉस का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

जिला रेड क्रॉस देहरादून के अध्यक्ष डॉ. एम. एस. अंसारी ने सभी को रक्तदान के प्रति जागरूक किया और नियमित अंतराल के पश्चात रक्तदान करने के फायदे बताएं और कहा कि रेडक्रॉस द्वारा कुछ अंतराल के साथ लगातार शिविर लगाए जाने का प्रयास जारी रहेगा। इस अवसर पर आर के बक्शी रेडक्रॉस सदस्य योगेश अग्रवाल डॉ. शिफाअत अली डॉ. जितेंद्र सिंह बुटोइया डॉ. राकेश डंगवाल, अंकिता बुटोइया महंत इंद्रेश हॉस्पिटल की टीम के समन्वयक डॉक्टर अमित चंद्रा, अनूप कॉल इत्यादि उपस्थित रहे।

173 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *