आम आदमी पार्टी देहरादून महानगर ने की नगर निगम चुनाव की तैयारी शुरू

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादूनः  आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की देहरादून महानगर कमेटी की एक बैठक वार्ड 35 श्रीदेव सुमन नगर में पूर्व जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा कासिम चौधरी के नेतृत्व में की गई, जिसमें संगठन विस्तार एवं नगर निगम चुनाव को लेकर एक सकारात्मक चर्चा हुई।

महानगर अध्यक्ष शरद जैन ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं को साथ लेकर इस बार के नगर निगम चुनाव में एक बड़ा विकल्प बनकर उभरेगी, और आने वाले समय में पार्टी इस तरह की बैठकें पूरे देहरादून महानगर क्षेत्र के हर वार्ड में करेगी।

देहरादून महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील सैनी ने पार्टी की दिल्ली और पंजाब में चल रही योजनाओं के बारे में बताया उन्होंने कहा कि देश में सिर्फ अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में चलने वाली आम आदमी पार्टी की सरकारें ही आम आदमी के जीवन में बदलाव ला सकती हैं क्योंकि शिक्षा स्वास्थ्य बिजली पानी और महिलाओं की बेहतरी लिए सिर्फ आप की दोनों सरकार काम कर रही है।

पूर्व अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा कासिम चौधरी ने कहा कि अगर पार्टी नगर निगम चुनाव में मुझे इस वार्ड से लड़ने का मौका देती है तो मैं पार्टी को निराश नहीं करूंगा इसकी गारंटी इस बैठक में बैठे क्षेत्रवासी भी ले सकते हैं उनकी इस बात का समर्थन पूरे वार्ड से आए सैकड़ों लोगों ने हाथ उठाकर किया।
इस बैठक में महानगर महासचिव जितेन पंत, महानगर सचिव चौधरी रविंदर कुमार, सलीम प्रधान, विनोद भट्ट, आरिफ खान, अकिल अहमद संजय थपलियाल, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे

196 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *